'तेजस्वी के बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू ई बिहार ना होई'...देर रात खेसारी लाल यादव के गीतों पर झूमे RJD समर्थक

3/3/2024 10:57:39 AM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज महागठबंधन की जन विश्वास महारैली आयोजित की गई है। इस रैली में शामिल होने के लिए बिहार के कोने-कोने से लोग पहुंचे हैं। इनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही इनके मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। रैली में शामिल होने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए पटना में भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव को बुलाया गया। 



रैली में शामिल होने के लिए लोग शनिवार देर रात ही पटना पहुंच गए थे। वहीं देर रात हुए कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव के गीतों पर लोग झूम उठे। खेसारी यादव ने जब 'तेजस्वी के बिना सुधार ना होई और लालू बिना चालू ई बिहार ना होई'... गाया तो राजद समर्थक थिरकने को विवश हो गए। इस दौरान खेसारी ने कहा कि गांधी मैदान में विश्वास रैली नहीं, महोत्सव होने जा रहा है। रैली को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



प्रमोद प्रेमी यादव और खेसारी लाल यादव के साथ कई महिला कलाकर भी मंच पर मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर मंच मौजदू राजद प्रमुख लालू यादव भी भोजपुरी गानों का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। 

Content Writer

Ramanjot