RJD को एक और झटका, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने दिया इस्तीफा

6/27/2020 1:22:08 PM

पटनाः बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने पद और पूर्ण रूप से पार्टी  से इस्तीफा दे दिया है।

विजेंद्र यादव लालू यादव के काफी करीब माने जाने वाले नेता हैं। इनके इस्तीफे से भोजपुर में राजद को झटका लगा है। वे भोजपुर में किंग मेकर के रूप में जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि वे काफी दिनों से पार्टी से नराज चल रहे थे।

बता दें कि इससे पहले एक ही दिन में राजद को डबल झटका लगा था। राजद के पांच विधान पार्षद पार्टी छोड़कर जदयू में शामिल हो गए थे। साथ ही राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static