VIDEO: ‘सदन में हमारे पास बहुमत, खेला होना अभी बाकी है’, फ्लोर टेस्ट से पहले RJD का बड़ा दावा

2/11/2024 5:55:51 PM

पटना: बिहार में 12 फरवरी को होने वाली नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही एक बार फिर से खेला हो सकता है। वहीं इस बीच अपने विधायकों को टूट से बचाने के लिए आरजेडी की बैठक खत्म होने के बाद और फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, आरजेडी के सभी विधायकों को तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास पर ही रोक दिया है। उन्हें घर जाने से मनाही की गई है। वहीं इस बीच राजद विधायक रामानुज यादव ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि, राजनीति संभावनाओं का खेल है। राजनीति में जोड़ तोड़ होता रहता है। जो लोग बहुमत का दावा कर रहे हैं वो फेल हो जाएंगे।  सदन में हमारे पास बहुमत है।  खेला होना अभी बाकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static