नीतीश कैबिनेट के विस्तार पर RJD सांसद मनोज झा बोले- हर जाति, हर क्षेत्र का रखा गया ख्याल

8/16/2022 11:50:33 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है। इस दौरान 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजद सांसद मनोज झा का बयान सामने आया है।

मनोज झा ने कहा, "राजद का हर विधायक, हर कार्यकर्ता इस कैबिनेट का हिस्सा है, भले ही नाम से वे इस कैबिनेट में न हों। इतना तय है कि सभी की भागीदारी है। पूरी कैबिनेट बिहार के सरोकार को प्रतिबिंबित करती है। हर जाति, हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है।"

बता दें कि बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। इन मंत्रियों के शामिल होने के बाद भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए अन्य रिक्त स्थानों को भरे जाने की उम्मीद है। 

Content Writer

Ramanjot