बिहार में सत्ता पर कब्जा करने के लिए शराब के मुद्दे का इस्तेमाल कर रही BJP", राजद ने एनडीए सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Monday, Sep 09, 2024-04:18 PM (IST)

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बिहार की एनडीए सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनसे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में सत्ता पर कब्जा करने के लिए शराब के मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। 

"भाजपा सत्ता पर कब्जा करने के लिए शराब के मुद्दे का इस्तेमाल कर रही"
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के शराबबंदी पर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मांझी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि बिहार में शराब बिक रही है। उन्होंने अधिकारियों को इसका दोषी ठहराया और यह भी कहा कि शराब और सट्टा कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में सत्ता पर कब्जा करने के लिए शराब के मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, "भाजपा ने ठान लिया है कि वह जदयू को तोड़कर बिहार में अपनी सरकार बनाने की पूरी कोशिश कर रही है।"

"भाजपा बिहार की राजनीति में गहरी साजिशें कर रही"
इसके साथ ही, शक्ति सिंह यादव ने लोजपा (रामविलास) पार्टी को विभाजित करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि भाजपा बिहार की राजनीति में गहरी साजिशें कर रही है और सत्ता परिवर्तन की ओर अग्रसर है।

"बिहार में सट्टा और अपराध का भाजपा सरकारों में संरक्षण"
वहीं बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अपराध को सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते यह तेजी से फल-फूल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को खुली छूट दे रहे हैं, जिससे आम जनता के साथ सत्ता प्रतिष्ठान से जुड़े लोग भी अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। यादव ने कहा, "कल तक विपक्ष और आम आदमी अपराधियों की गोली का निशाना बनते थे, अब सत्ता से जुड़े लोग भी इसकी चपेट में हैं।"



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static