Bihar News: मुंगेर में RJD नेता पंकज यादव को मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली, हालत नाजुक

Thursday, Oct 03, 2024-09:19 AM (IST)

मुंगेर: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हो चुके है। बदमाश बेखौफ होकर लोगों पर फायरिंग कर रहे हैं। अपराधी कब किसको अपना टारगेट बना ले ये कोई नहीं जानता। इसी क्रम में ताजा मामला मुंगेर से हैं, जहां  बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी के बड़े नेता पंकज यादव को गोली मार दी है। पंकज यादव पार्टी में प्रदेश महासचिव रह चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार,कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा मैदान में राजद नेता आज मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। गोली पंकज यादव के सीने में लगी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आनन फानन में राजद नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि  घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static