बिहार के भोजपुर में RJD नेता की हत्या, शव बरामद

12/24/2020 4:46:42 PM

आराः बिहार में भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता का शव खेत से बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर राजद नेता रवि यादव (30) का शव खेत से बरामद किया गया है। राजद नेता की गोली मारकर हत्या की गई है। वह बुधवार की शाम गड़हनी बाजार किसी काम के सिलसिले में गये थे लेकिन इसके बाद वापस लौटकर घर नहीं आए।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Diksha kanojia