Bihar Politics: "RJD सत्ता के लिए व्याकुल", उमेश कुशवाहा बोले- लालू परिवार ने अपनी तिजोरी भरने के लिए बेजुबान...

Sunday, Mar 23, 2025-02:37 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का राजनीतिक आचरण ‘चोर मचाए शोर' कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करता है।        

RJD सत्ता के लिए व्याकुल- Umesh Kushwaha

उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने शनिवार को राजद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू परिवार का राजनीतिक दामन घोटालों और जंगलराज के काले कारनामों से दागदार है। 15 वर्षों के कुकृत्यों पर पर्दा डालने के लिए राजद (RJD) नेता अनावश्यक शोर मचा रहे हैं और जनता को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक है और झूठे प्रचार से प्रभावित होने वाली नहीं है। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि लालू परिवार (Lalu Family) ने अपनी तिजोरी भरने के लिए बेजुबान पशुओं का आहार और नौकरी के नाम पर गरीबों का घर-दुआर हड़प लिया। यह राजनीति की सबसे बड़ी विडंबना है कि राज्यकोष पर डाका डालने वाले आज राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद (RJD) सत्ता के लिए व्याकुल है और इसी कारण राजनीतिक तिकड़मबाजी के सहारे जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है।        

जनता विकास और सुशासन की सच्चाई से भली-भांति परिचित- Umesh Kushwaha

कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार को अराजकता, बदहाली और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकालकर विकास और सुशासन की एक मजबूत नींव रखी है, जिससे हमारा बिहार प्रगति की गगनचुंबी ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। वे बौखलाहट में गैरजरूरी विषयों की आड़ में हायतौबा मचा रहे हैं, लेकिन उनकी यह रणनीति नाकाम साबित होगी। प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की सच्चाई से भली-भांति परिचित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static