VIDEO: ‘लोग मर्यादा भूल रहे हैं...’ तेजस्वी यादव को लेकर दिलीप जायसवाल के विवादित बयान पर भड़की राजद

Sunday, Sep 29, 2024-04:45 PM (IST)

पटना: राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि क्या यही उनकी संस्कृति है कि एक नेता प्रतिपक्ष को किस तरह संबोधित किया जाए। उन्होंने कहा कि, दिलीप जायसवाल जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर टिका टिप्पणी कर रहे हैं। वह कहीं से सही नहीं है। उन्होंने इसके लिए भाजपा को आड़े हाथ तो लिया कहा कि  भाजपा के भीतर एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ मची है और यही कारण है कि लोग मर्यादा भूल जा रहे हैं…


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static