विस चुनाव से पहले RJD की बड़ी कार्रवाई, 3 विधायकों को पार्टी से निकाला

8/17/2020 9:40:14 AM

पटनाः बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने तीन विधायकों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। राजद के प्रदेश महासचिव आलोक मेहता ने प्रेम चौधरी, महेश्वर यादव और फराज फातमी को निष्कासित किए जाने की घोषणा की।

दरअसल, विभिन्न मौकों पर तीनों विधायकों ने जदयू का समर्थन किया था और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की थी। राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 80 विधायक हैं और अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इन तीनों विधायकों को निष्कासित किया गया है।

प्रदेश महासचिव ने बताया कि तीनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और यही कारण है कि उन्हें छह साल के लिए राजद से निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि वे राजद के सिद्धांत और कार्यक्रमों के खिलाफ काम कर रहे थे। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के निर्देश पर यह फैसला किया गया। ऐसी अटकलें हैं कि तीनों विधायक जदयू में शामिल हो सकते हैं।

Edited By

Ramanjot