विधानसभा चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, एक और विधायक ने छोड़ी पार्टी

8/17/2020 1:54:00 PM

 

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले एनडीए और राजद के बीच उथल-पुथल मच गई है। जहां एक तरफ जदयू से निष्कासित होने के बाद श्याम रजक ने राजद का दामन थाम लिया है, वहीं दूसरी तरफ राजद को बड़ा झटका लगा है।

सासाराम से राजद के विधायक अशोक कुशवाहा ने पार्टी छोड़ दी है। वह सोमवार को ही जदयू में सामिल हो जाएंगे। वहीं इससे पहले राजद ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अपने 3 विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। राजद के प्रदेश महासचिव आलोक मेहता ने प्रेम चौधरी, महेश्वर यादव और फराज फातमी को निष्कासित किए जाने की घोषणा की थी।

बता दें कि बिहार के उद्योग मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही उन्हें 6 साल के लिए जदयू से भी निष्कासित कर दिया गया है।

Nitika