VIDEO: ''लालटेन का खत्म हो गया है तेल'', RJD - कांग्रेस पर राजनाथ सिंह ने कसा तंज
Thursday, May 30, 2024-05:57 PM (IST)
रोहतास: रोहतास जिले के बिक्रमगंज में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया है और कहा है कि आने वाले 10 सालों में बच्चों को यह पढ़ाया जाएगा कि कांग्रेस भी कोई पार्टी थी, जिस तरह से दुनिया में डायनासोर खत्म हो गए। उसी तरह कांग्रेस का भी नाम और निशान खत्म हो जाएगा। उन्होंने आरजेडी पर भी हमला किया और भोजपुरी भाषा में कहा कि, लालटेन अब भभकने लगा है। इससे समझ में आता है कि लालटेन का तेल खत्म हो गया है। अब राजद का हाल भी अब कांग्रेस की तरह धीरे-धीरे होती जा रही है