बिहार विधानसभा का बजट सत्र संपन्न तो सासाराम-नालंदा में हुई हिंसा पर CM नीतीश ने दिया बड़ा बयान, पढ़ें Top 10 News

Thursday, Apr 06, 2023-06:35 AM (IST)

पटनाः आज बिहार विधानसभा का बजट सत्र संपन्न हो गया। सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें हुई। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी पर सासाराम-नालंदा में हुई हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों जगह कुछ लोगों ने जानबूझ कर गड़बड़ किया हैं, इसलिए ऐसे हालात बने है। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

बिहार विधानसभा का बजट सत्र संपन्न
आज बिहार विधानसभा का बजट सत्र संपन्न हो गया। सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें हुई। इस दौरान 1349 प्रश्न लाए गए, जिसमें 1194 प्रश्न की स्वीकृति दी गई और कुल 331 प्रश्न उत्तरित हुए।

बिहार हिंसा पर बोले CM नीतीश- राज्य में सब सामान्य...जानबूझकर कराई गई ये घटनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी पर सासाराम-नालंदा में हुई हिंसा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों जगह कुछ लोगों ने जानबूझ कर गड़बड़ किया हैं, इसलिए ऐसे हालात बने है।

CM के बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी पर किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी के इशारों पर 2 जिलों में दंगा-फसाद हुआ है। यदि उनके पास प्रमाणपत्र हैं तो वह जनता के सामने रखें।

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा- इतिहास की घटनाओं से छेड़-छाड़ खतरनाक एवं निंदनीय
बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पाठ्य पुस्तकों में इतिहास की घटनाओं से छेड़-छाड़ को खतरनाक और निंदनीय बताया है।

रामनवमी जुलूस पर हमले और हिंसा की न्यायिक जांच करवाएं नीतीशः सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि सत्तारूढ़ गठबंधन में हिम्मत है, तो वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अनर्गल आरोप लगाने के बजाय रामनवमी पर हुए हिंसक उपद्रव की न्यायिक जांच करवाए।

ढोल-नगाड़े के साथ निकाली गई भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा
भगवान महावीर की 2580वीं जयंती आज यहां धूमधाम से मनाई गई। गया शहर के जैन मंदिर रामना रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़े पर झूमते नजर आए। वहीं, कुछ महिला श्रद्धालु दो पहिया वाहनोंं पर सवार होकर एवं पैदल हाथों में झंडा-पताका लिए शोभायात्रा में शामिल हुई।      

बिहार हिंसा के बाद VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अपील- शांति और सद्भाव बनाए रखें लोग
रामनवमी के जुलूस के बाद राज्य के कई हिस्सों में हुए उपद्रव के बाद वीआईपी ने आम आवाम से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

रामनवमी के दौरान बिहार में हुई सांप्रदायिक झड़पें सुशासन के लिए सीधी चुनौती: भाकपा-माले
बिहार के रोहतास और बिहारशरीफ में रामनवमी के मौके पर भड़की साम्प्रदायिक झड़पों को भाकपा माले ने 'बिहार के सुशासन को सीधी चुनौती' करार दिया है। 
 

बिहार हिंसा पर बोलीं राबड़ी देवी- 'BJP के लोग चाहते हैं कि दंगा हो, सरकार जांच करवाएगी'
बिहार के सासाराम और नालंदा में हुई हिंसा को लेकर जहां एक तरफ सियासत गरमाई है, वहीं दूसरी तरफ बिहार विधानसभा का आज आखिरी दिन है। वहीं बिहार हिंसा पर राबड़ी देवी ने बयान देते हुए कहा कि भाजपा के लोग चाहते हैं कि दंगा हो, सरकार जांच करवाएगी। 

बिहार के शिक्षा मंत्री से हुई बड़ी चूक...महावीर जंयती पर पोस्ट की भगवान बुद्ध की तस्वीर
रामचरितमानस को लेकर बयान देने वाले बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर (Prof. Chandrasekhar) एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल, शिक्षा मंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर ट्वीट कर बधाई दी, लेकिन इस ट्वीट के साथ उन्होंने भगवान महावीर की फोटो की जगह बुद्ध की तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो के कारण शिक्षा मंत्री काफी ट्रोल हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static