सुनील ओझा बने बिहार BJP के सह प्रभारी तो राहुल की सदस्यता जाने पर CM नीतीश ने दिया ये बयान, पढ़ें Top 10 News

3/30/2023 6:18:50 AM

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा के दायित्व में बदलाव करके उन्हें बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह अदालत के आदेश से जुड़े मामलों में ऐसा करने से बचते हैं। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

BJP ने सुनील ओझा को बिहार में दी सह प्रभारी की जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा के दायित्व में बदलाव करके उन्हें बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। 

राहुल को अयोग्य ठहराए जाने के मामले पर नहीं करूंगा कोई टिप्पणी: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह अदालत के आदेश से जुड़े मामलों में ऐसा करने से बचते हैं। 

बिहार सरकार का जिलाधिकारियों को निर्देश- सुनिश्चित करें कि मंदिरों की जमीन की खरीद-ब्रिकी न हो
बिहार सरकार ने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राज्य में पंजीकृत मंदिरों और मठों से संबंधित भूमि सहित अचल संपत्तियों की खरीद, बिक्री न हो।

बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति ने दिवंगत अधिवक्ता DN दुबे को दी श्रद्धांजलि
बिहार राज्य युवा अधिवक्ता कल्याण समिति ने पटना व्यवहार न्यायालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता दीपनारायण दुबे को श्रद्धांजलि दी।

सारण में हत्या मामले में विधायक सत्येन्द्र यादव रिहा
बिहार में सारण जिले की अदालत ने मांझी विधानसभा के वर्तमान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक सत्येन्द्र यादव को हत्या के एक मामले में रिहा कर दिया। 

बिहार विधान परिषद चुनावः 5 सीटों पर आज खत्म होगा प्रचार का शोर
बिहार विधान परिषद की 5 सीटों के लिए मतदान 31 मार्च को होना है। इसके लिए चुनाव प्रचार आज बुधवार को थम जाएगा। 

कुशवाहा का CM नीतीश पर हमला
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि अब बिहार में जंगलराज वापस नहीं आने देंगे।

मोदी की मांग- रमजान में छूट के तुगलकी फरमान से स्कूलों में पढ़ाई की अवधि हो गई आधी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने रमजान के महीने में केवल मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों एवं शिक्षकों को एक घंटे पहले ड्यूटी पर आने और जाने की छूट के पुराने आदेश को वापस लेने की मांग की। 

मनीष कश्यप को रिमांड पर ले गई तमिलनाडु पुलिस
बिहार की एक विशेष अदालत ने तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ कथित रूप से हुई हिंसा का फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को मदुरई में दर्ज एक मामले में पेशी के लिए ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु पुलिस को सौंपने का आदेश दिया...

सम्राट अशोक की जयंती: CM नीतीश ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
 बिहार की राजधानी पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल स्थित महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर समेत सरकार के कई मंत्री शामिल हुए।

Content Editor

Swati Sharma