CM नीतीश ने रिलीज किया नया म्यूजिक वीडियो तो कृषि मंत्री ने किसानों को दी राहत, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

3/29/2023 6:26:03 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चित टीवी पत्रकार नीतीश चंद्र का नया म्यूजिक वीडियो ‘सबकी सुनता ऊपरवाला' आज रिलीज किया। वहीं बिहार में पिछले दिनों कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। किसानों की क्षति को देखते हुए बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि सभी जिलाधिकारी को इसकी समीक्षा के लिए कहा गया था। समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद आपदा विभाग को सौंपी जाएगी। उसके बाद मुआवजा तय किया जाएगा। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

CM नीतीश ने रिलीज किया टीवी पत्रकार नीतीश चंद्र का नया म्यूजिक वीडियो ‘सबकी सुनता ऊपरवाला'
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चित टीवी पत्रकार नीतीश चंद्र का नया म्यूजिक वीडियो ‘सबकी सुनता ऊपरवाला' आज रिलीज किया। सबकी सुनता ऊपरवाला को यशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

कृषि मंत्री ने दी किसानों को राहत
बिहार में पिछले दिनों कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। किसानों की क्षति को देखते हुए बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि सभी जिलाधिकारी को इसकी समीक्षा के लिए कहा गया था....

"वित्तरहित शिक्षा नीति" की समाप्ति के बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 3 अरब 42 करोड़ रुपए स्वीकृत
"वित्तरहित शिक्षा नीति" के समाप्ति के उपरान्त निर्दिष्ट मापदण्ड पूर्ण करने वाले स्थापना अनुमति तथा प्रस्वीकृति प्राप्त अनुदानित माध्यमिक विद्यालय तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय (इंटर महाविद्यालय) के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सहायक अनुदान हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय अन्तर्गत तत्काल 3,42,00,00,000/- रुपए राशि की विमुक्ति एवं व्यय की स्वीकृति दी गई।

2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने CM नीतीश से की शिष्टाचार मुलाकात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के 6 प्रशिक्षु अधिकारियों ने बिहार विधानमंडल के विस्तारित भवन स्थित कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा- बिहार में केवल दिखेगी BJP
बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में केवल भाजपा दिखेगी।

बिहार विधानसभा बजट सत्र: सदन शुरू होने से पहले BJP विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन
बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक बंद पड़े चीनी मिल के मुद्दे सहित ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसल पर मुआवजा की मांग कर रहे थे।

Lalu Yadav ने पौत्री के जन्म पर प्रेषित शुभकामनाओं के लिए दिया धन्यवाद
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पौत्री के जन्म पर प्रेषित शुभकामनाओं के लिए सभी लोगों को हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर पत्नी राबड़ी और नन्हीं मेहमान के साथ तस्वीरों और वीडियो को भी साझा किया है।

सम्राट चौधरी के पोस्टर पर JDU-RJD व कांग्रेस ने कही ये बात
बिहार प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बीते सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां पर रोड शो के जरिए उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पटना की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्टर लगाया गया था, जिसमें लिखा गया था। बिहार का योगी आ गया सम्राट भैया एक अन्ने मार्ग खाली करो। भाजपा के इस पोस्टर के बाद बिहार में एकबार फिर राजनीति तेज़ हो गई है। 

जल्द खत्म होगा विद्यार्थियों का इंतजार...कभी भी जारी हो सकता है बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम अब कभी भी जारी कर सकता है। बोर्ड रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा आज 28 मार्च को की जा सकती है।

राहुल ने किया पिछड़ों का अपमान, BJP ने चौधरी को कमान देकर किया सम्मान: सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके समर्थक दल मोदी सरनेम मुद्दे पर पिछड़े समाज के करोड़ों लोगों का अपमान कर रहे हैैं, तब भाजपा ने सम्राट चौधरी को बिहार की कमान सौंपकर पिछड़ों के प्रति आदर और विश्वास प्रकट किया है।

Content Editor

Swati Sharma