कांग्रेस में टूट के सवाल पर नीतीश की प्रतिक्रिया- यह पार्टी का अंदरूनी मामला, मुझे काई जानकारी नहीं

1/6/2021 6:44:19 PM

 

पटनाः बिहार में कांग्रेस नेता भरत सिंह ने दावा करते हुए कहा कि पार्टी के 11 विधायक एनडीए में शामिल हो सकते हैं। साथ ही पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी और 11 विधायक पार्टी छोड़ देंगे। उनके इस बयान के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। वहीं इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक बोला है कि यह उनका मामला है, मुझे कुछ पता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस विषय में मुझे काई जानकारी नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्‍होंने कहा कि हर पार्टी में ऐसी घटनाएं चलती रहती हैं। हम से अब तक किसी में संपर्क नहीं किया है। वहीं नीतीश कुमार से मीडिया ने बिहार कांग्रेस में टूट और जदयू में शामिल होने पर सवाल किया तो नीतीश कुमार ने हंसते हुए कहा ..."हम तो अपने काम में लगे रहते हैं। ई सब पर अभी ध्यान नही दिए है। तभी एक पत्रकार पूछता है".... "दरवाज़ा खुला है न आपका"??....वैसे नीतीश जी की मुस्कुराहट कई सवाल छोड़ गए....

बता दें कि भरत सिंह ने कहा था कि कांग्रेस विधायक दल नेता अजित शर्मा और बिहार कांग्रेस के अध्‍यक्ष मदन मोहन झा भी 11 विधायकों के साथ एनडीए में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस नेता भरत सिंह का कहना है कि मदन मोहन झा अब अशोक चौधरी के रास्ते पर जा रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 11 विधायकों ने पैसे देकर टिकट लिया और चुनाव जीते। साथ ही दावा किया कि ये सभी एनडीए में जल्द शामिल हो जाएंगे। भरत सिंह ने राजद से कांग्रेस को अलग होने की सलाह भी दी।

Nitika