RCP सिंह ने बयानबाजी करने वालों को दी नसीहत, कहा- 2025 तक काम करें, दाएं-बाएं करने की क्या जरूरत?

1/29/2022 8:43:34 PM

पटनाः यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत भी गरमाई हुई है। यूपी में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होने के कारण जदयू ने अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है। इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसका जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को ठहराया। वहीं उसके बाद पहली बार आरसीपी सिंह का रिएक्शन सामने आया है।

आरसीपी सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करतेे हुए कहा कि बिहार के लोगों ने उन्हें 2025 तक काम करने के लिए अवसर दिया है। अब उनको काम के लिए बैठाया गया है तो वो काम करेंगे। इसी बीच किसी को दाएं-बाएं करने की क्या जरूरत है? उन्होंने बयानबाजी करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि बाएं-दाएं ना करें और 2025 तक काम करें।

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि वे (आरसीपी सिंह) पार्टी के लिए बहुत ईमानदारी से काम करते हैं। जो लोग मनोरंजन करने चाहते हैं, उन्हें करने दीजिए। बता दें कि ललन सिंह ने कहा था कि यूपी में जदयू-भाजपा गठबंधन की जिम्‍मेदारी आरसीपी सिंह को दी गई थी। हम उनके भरोसे रहे, बाद में उनकी भाजपा से क्या बात हुई ये उन्हें ही पता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static