VIDEO: गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार! शिक्षा के मंदिर में छात्रा से दुष्कर्म, काली करतूत कैमरे में कैद

9/20/2023 1:37:38 PM

भागलपुर: भागलपुर में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार हो गय, यहां संत जोसफ स्कूल के दो खेल शिक्षकों ने शिक्षा के मंदिर में छात्रा से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर दोनों खेल शिक्षकों मुकेश कुमार और प्रिंस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने भी जानकारी मिलने के बाद दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। स्कूल प्राचार्य फादर अमल राज ने पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मुहैया करा दिया। इसमें दोनों शिक्षकों की करतूत कैद नजर आई है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों शिक्षकों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी है।

Content Editor

Swati Sharma