मानवता फिर तार-तार!12 साल की मासूम के साथ पार की हैवानियत की हद, हालत देख कांपी परिजनों की रूह
Thursday, Mar 19, 2026-09:28 AM (IST)
Bihar Crime News : बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय शख्स ने 12 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना अपने ससुराल आया हुआ था। पीड़िता के परिवार से जान-पहचान होने के कारण उसका वहाँ आना-जाना लगा रहता था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर, जब नाबालिग घर में अकेली थी, उसके घर आया और मुन्ना ने उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं बच्ची की हालत देख परिजनों का कलेजा फट गया।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आरोपी की जमकर की पिटाई
घटना की भनक जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी मुन्ना को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस की कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस
फुलवारी शरीफ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मामले में पॉक्सो एक्ट की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। गाँव में इस घटना के बाद से ही गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दरिंदों को स्पीडी ट्रायल के जरिए जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए।

