नाक से मांग तक सिंदूर...हाथ में पूजा का सामान लिए छठ पर्व मनाती नजर आईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी

10/30/2022 4:27:30 PM

बिहार डेस्कः लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार सहित पूरे देश में बड़ी धूमधूम के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय इस महापर्व का आज तीसरा दिन है। आज के दिन व्रती अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेटीज भी छठ पर्व को पूरे हर्षोल्लास से मनाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने छठ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को इस पर्व की बधाई दी है।



रानी चटर्जी ने जो ट्रेडिशनल लुक में तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भोजपुरी एक्ट्रेस पीले रंग की साड़ी पहने और नाक से मांग तक सिंदूर भरे नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में पूजा का सामान लिया हुआ है। इसके साथ ही रानी चटर्जी ने फैंस को बधाई देते हुए लिखा- "छठ भगतीन के छठ महापर्व की शुभकामना।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhojpuri World (@bhojpuriworld2218)


वहीं रानी चटर्जी ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह हरेऔर गुलाबी रंग की साड़ी सीधे पल्लू में पहने पूजा अर्चना करती दिख रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- "छठी माई के करब व्रत।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें महापर्व की बधाई भी दे रहे हैं।

 

Content Writer

Ramanjot