नहीं थम रहा रामचरितमानस विवादः अब मांझी को रामायण पर घोर आपत्ति, पंक्तियों को लेकर उठाए सवाल

2/14/2023 4:32:41 PM

पटनाः श्रीरामचरितमानस को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है, लेकिन वर्तमान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर रामचरितमानस पर सवाल उठाए है। इस बार उन्होंने रामायण की कुछ पंक्तियों को लेकर सवाल उठाए हैं।

"इन पंक्तियों को मिटा देना चाहिए"
जीतन राम  मांझी ने कहा की रामायण में जो लाइन लिखी गई है कि "नारी नीर नीच कटी धावा, ढोल गवार शुद्र पशु नारी सकल ताड़ना के अधिकारी, पूज्य विप्र शील गुण हीना" रामचरितमानस की इस चौपाइयों पर मुझे आपत्ति है। मांझी का कहना है कि वह रामायण की बात मानते हैं लेकिन इसमें नारी, नीर, नीच कटी धावा क्यों बोला गया है इसको लेकर उन्हें आपत्ति है। उसमें कुछ अच्छी बातें भी तो हैं। मांझी ने कहा कि या तो इसे मिटा देना चाहिए या जो रामायण के मर्मज्ञ हैं, उन्हें वह काट देना चाहिए।

"रामायण में नारी को बताया गया नीच"
मांझी ने कहा कि रामायण में नारी जो आधी आबादी हैं और जिसके सशक्तिकरण की बात कही जा रही है, उन्हें इसमें नीच बताया गया है। मांझी ने कहा कि वह जाति की बात नहीं कर रहे हैं लेकिन नारी के बारे में जो कहा गया है इसके बारे में रामायण के ज्ञाताओं को जरूर जवाब देनी चाहिए। मांझी ने कहा कि रामायण राजनीति के लिए अच्छी महाकाव्य है, लेकिन इसकी कुछ पंक्तियों को बदला जाना चाहिए।

Content Editor

Swati Sharma