राजनाथ सिंह ने तेजस्वी से बात कर पूछा लालू यादव का हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

7/8/2022 10:12:55 AM

नई दिल्ली/पटनाः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।

राजनाथ सिंह ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘राजद नेता तेजस्वी यादव से बात की और एम्स दिल्ली में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

उल्लेखनीय है कि लालू यादव की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें यहां एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें पटना से एयर लिफ्ट किया गया था। उनके साथ चिकित्कों की एक टीम, उनकी पुत्री एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी थीं। उनकी पत्नी राबड़ी देवी और छोटे बेटे तेजस्वी यादव दिन में दिल्ली आ गए थे।
 

Content Writer

Ramanjot