VIDEO: राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव, गिरिराज सिंह बोले- अमेठी की जनता पर भरोसा नहीं, RJD को घेरा

3/9/2024 5:12:35 PM

बेगूसराय: लोकसभा चुनाव 2024 का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है...कुछ ही दिनों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा जिसे लेकर नेताओं के बीच गहमागहमी तेज हो गई है...तो वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा पर तंज करते हुए कहा कि मुस्लिम बहुत क्षेत्र है, इसलिए वहां से घोषणा किया गया है, जबकि अमेठी की जनता पर उनका भरोसा नहीं है। कांग्रेस डूबती हुई नाव है। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के जय भवानी जय शिवाजी के नारो पर गिरिराज सिंह ने कहा उद्धव ठाकरे भटक गए हैं उनको यह कहने का अधिकार नहीं है। 

Content Writer

Ramanjot