बिहार विस चुनावः रघुवर दास ने लोगों से की अपील, कहा- ज्यादा से ज्यादा संख्या में करें मतदान

10/28/2020 9:34:55 AM

रांचीः बिहार में आज 71 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है जिसके चलते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में पहले चरण का मतदान है। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में भाग लें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें।

जानकारी के अनुसार, दास ने ट्वीट कर आगे कहा कि NDA के शासन ने बिहार को अराजकता, भ्रष्टाचार की बीमारी से मुक्त कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है। एक बार फिर NDA चुनें, बिहार का भविष्य बुनें।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 273 सीटों पर होने हैं। यह चुनाव 4 चरणों में होंगे, पहले चरण के चुनाव आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुके हैं। लोगों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Diksha kanojia