बिहार में बढ़ते अपराध पर राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा, कहा- ''बिहार में भगवान भरोसे राज

Monday, Jul 22, 2024-03:17 PM (IST)

पटना:बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसका उदाहरण हाल ही में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में देखने को भी मिली है। आज बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शूरू हुआ तो पहले ही दिन कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया है।
वहीं इसी कड़ी में विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने भी सरकार पर जमकर हल्ला बोला है।

"बिहार में भगवान भरोसे राज"
राबड़ी देवी ने बिहार की बिगड़ती विधि व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि "बिहार में माफिया का राज है, बिहार में जंगलराज है, गुंडाराज है भगवान भरोसे राज चल रहा है, सरकार का लक्षण ठीक नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा कि आज सत्र का पहला दिन है। वहीं, राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद के सभापति के लिए अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम तो इनका समर्थन करते ही है। हम लोगों ने अवधेश नारायण सिंह का समर्थन किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static