भाकपा माले विधायकों के मार्शल आउट पर राबड़ी देवी बोलीं- जब सत्ता बदलेगी तो यह दिन देखना ना भूलें

3/31/2022 5:52:02 PM

पटनाः कानून व्यवस्था पर भाकपा माले विधायकों के प्रदर्शन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सदन से मार्शल आउट कर दिया। विधायकों को मार्शल आउट को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब सत्ता बदलेगी तो सत्ता पक्ष के नेता यह दिन देखना ना भूलें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बिगड़ते कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर विपक्ष सदन में अपनी आवाज उठाता है तो सत्ता पक्ष के नेता यही कुछ काम करते हैं। वह जनता के सवालों को सदन में लेना नहीं चाहते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि यह अच्छी परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब पक्ष के नेता सदन में सवाल उठा रहे हैं तो अध्यक्ष को उनके सवालों को सुनना चाहिए लेकिन सरकार की तरफ से उनके सवालों को नहीं सुना जाता है।

Content Writer

Ramanjot