बिहार विधान परिषद में एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष बनीं राबड़ी देवी, JDU के नीरज कुमार और ललन सर्राफ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Saturday, Jul 20, 2024-12:31 PM (IST)

पटना: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। वहीं सत्तारूढ़ दल एवं विपक्षी दलों ने सदन की कार्रवाई के लिए मनोनीत नेता प्रतिपक्ष, उपनेता, उपमुख्य सचेतक और सचेतक की अधिसूचना जारी कर दी है।राबड़ी देवी को एक बार फिर बिहार विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं सत्तारूढ़ दल की ओर से जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार और रीना देवी को सचेतक मनोनीत किया गया है।

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की अनुमति के बाद बिहार विधान परिषद सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बीजेपी के प्रो राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन कुमार सर्राफ को सत्तारूढ़ दल के उपनेता के तौर पर मनोनीत किया गया है। इसी तरह जेडीयू के नीरज कुमार और रीना देवी को सत्तारूढ़ दल का सचेतक बनाया गया है। वहीं, बीजेपी के संजय प्रकाश को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है।

पांच दिवसीय मानसून सत्र
बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल 5 बैठकें होगी। दोनों सदनों में 22 जुलाई को प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा। सदन में पहले दिन दिवंगत सदस्यों को शोक श्रद्धांजलि देने के बाद 23 जुलाई की सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही रोकी जाएगी। मॉनसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश होगा। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला सत्र होगा। इस दौरान विपक्ष निश्चित तौर पर दल हमलावर दिखाई देगी। बिहार में बढ़ते हुए अपराध और मंहगाई को लेकर विपक्ष सरकार पर जमकर निशाना साधने की कोशिश करेगा।।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static