राबड़ी देवी ने VIDEO शेयर कर पति लालू को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

6/11/2020 6:48:35 PM

 

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले में 11 जून 1948 को जन्मे लालू यादव का आज 73वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर देशभर के राजनेता, राजद कार्यकर्ताओं सहित कई दिग्गजों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी।


राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साथ ही उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि साजिशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। साथ ही राबड़ी देवी ने लिखा कि आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी को स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! @laluprasadrjd pic.twitter.com/8pr9SGMDDP

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 11, 2020 />
हेमंत सोरेन और अखिलेश यादव ने भी दी बधाई बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राजद सुप्रीमो आदरणीय लालू यादव जी को जन्म दिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। परमात्मा से मैं आपके स्वास्थ लाभ और दीर्घायु की कामना करता हूं। इसके अतिरिक्त अखिलेश यादव ने भी लालू के साथ एक फोटो शेयर की। साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जी को स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static