पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा के सिर पर लगी गंभीर चोट, हालत नाजुक, पप्पू यादव ने की ये कामना

5/20/2021 3:14:17 PM

 

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया से जदयू सांसद संतोष कुशवाहा के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं जाप अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम सांसद संतोष कुशवाहा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

संतोष कुशवाहा गिरने की वजह से चोटिल हो गए हैं और उनके सिर में गंभीर चोट आई है। उनका इलाज पूर्णिया के स्थानीय मैक्स 7 अस्पताल में चल रहा है। पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सिर पर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए रखी है। इस बीच पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने खुद अस्पताल पहुंचकर सांसद की स्थिति जानी है। अस्पताल के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। सभी लोग उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

पप्पू यादव ने की सांसद के ठीक होने की कामना
वहीं पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा जी के पूर्णिया स्थित अपने आवास में चक्कर खाकर गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Content Writer

Nitika