पटना के दौरे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की मुलाकात

3/6/2021 10:42:35 PM

पटना, छह मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को यहां बिहार के राज्यपाल फागू चौहान तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग-अलग स्थानों पर मुलाकात की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिन्हा एक दिन की यात्रा पर यहां आए थे।
राजभवन और मुख्यमंत्री आवास की ओर से जारी विज्ञप्तियों में कहा गया है कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency