समस्तीपुर में अपराधी बेलगाम, देर रात घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

Saturday, Jun 25, 2022-04:48 PM (IST)

समस्तीपुरः बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। वह आए दिन कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर बलवंत सिंह उर्फ गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर बलवंत सिंह शुक्रवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे, तभी रामेश्वर जूट मिल के समीप अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के विरोध मे आक्रोशित लोगों ने आज जिले के परतापुर में शव के साथ मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोग प्रॉपर्टी डीलर बलवंत सिंह हत्याकांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी एवं जिले मे हत्या एवं लूट की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static