बिहार विधानमंडल का बजट सत्र हुआ समाप्त, दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

4/1/2022 10:07:23 AM

पटनाः बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार को बजट सत्र समाप्त होने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानमंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 31 मार्च तक चला।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन के निर्धारित कामकाज में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने सदन की कार्यवाही की अच्छी कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों की भी सराहना की। आज के सभी निर्धारित कार्यों को संपन्न करने के बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी। इसी तरह बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी सदन के निर्धारित कार्य के संचालन में सहयोग के लिए उच्च सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। निर्धारित कार्य को पूरा करने के बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

बजट सत्र के दौरान विधानमंडल के दोनों सदनों में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक 2022, बिहार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2022, बिहार मद्य निषेध और उत्पाद (संशोधन) विधेयक 2022, बिहार कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2022, बिहार शहरी आयोजना तथा विकास (संशोधन) विधेयक 2022 और बिहार पुलिस (संशोधन) विधेयक 2022 सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। बजट सत्र के दौरान दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट भी पारित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static