लालू के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- उन्हें जरूर मिलेगा न्याय; BJP पर भी साधा निशाना

2/18/2022 3:59:46 PM

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोषी करार होने के तीन दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने लालू यादव का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी (पार्टी) पर भी निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, "भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।"


बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को 139.5 करोड़ रुपए के डोरंडा कोषागार गबन मामले में दोषी ठहराया। सीबीआई के एक वकील ने कहा कि सजा पर 18 फरवरी को सुनाई की जाएगी।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static