प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बिहार में बाढ़ से राहत के लिए दान की धनराशि

7/29/2020 6:32:05 PM

बिहारः अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति पॉपस्टार निक जोनस ने घोषणा करते हुए बिहार में बाढ़ से राहत के लिए धनराशि दान की। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों से इन आपदाग्रस्त राज्यों में सहायता करने का भी आग्रह किया है।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने कहा कि राज्य बाढ़ से ‘तबाह' हो गया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि ‘‘निक और मैंने दान दिया है। हम वहां काम करने वाले संगठनों की सहायता करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद हो सकें।'' 38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि दोनों ने बिहार में राहत कार्यों के लिए भी मदद की है, जहां के 11 जिलों में कुल 24.42 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 6,800 से अधिक लोगों को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने सुरक्षित निकाला है।

बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में पैदा हुईं प्रियंका ने कहा कि बिहार भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर की एक पोस्ट में लिखा, ‘‘निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान किया है जिनकी टीमें राज्य में सक्रिय राहत और पुनर्वास कार्य में लगी हैं। अब आपकी बारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static