"दरोगा जी हो...चार दिन पियवा बा नापाता" सलाखों के पीछे कैदी ने गाया गाना, Video Viral

1/8/2023 2:25:06 PM

बक्सरः बिहार में शराबबंदी होने के बाद शराबियों की धरपकड़ जारी है। इसी बीच बक्सर के मुफस्सिल थाना के हाजत में बंद एक शराबी युवक पवन सिंह का गाना बेहद सुरीली आवाज में गा रहा है। सोची सोची जिया हमरो काहे घबराता...दरोगा जी...चार दिन पियवा बा नापाता। वहीं यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वीडिया हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो बक्सर जिले का है। एसपी मनीष कुमार का कहना है कि वीडियो बक्सर जिले का ही है, लेकिन किस थाने का है, यह पता लगाया जा रहा है। वीडियो में आप देख रहे हैं। वह मुफस्सिल थाना का हाजत है, जहां शुक्रवार को शराबी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था और उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। यह वीडियो किसने वायरल किया, पुलिस पता लगाने में अब जुटी है। हालांकि बताया जा रहा है की शराबी के ही किसी परिचित के द्वारा थाने में मिलने के समय उसका वीडियो किसी ने बना लिया था। पुलिस ने उसे जेल में बंद किया तो वह शराब के नशे में गाना गाने लगा। इसके बाद पुलिस वालों ने उसे पूरा गाना गाने को कहा।

शराब पीने के केस में पकड़ा गया था युवक 
वहीं इस शराबी द्वारा दर्द भरी आवाज में इस गाने में बताया जा रहा है कि सोची सोची जिया हमरो...सोची सोची जिया हमरो काहे घबराता...दरोगा जी हो...चार दिन पियवा बा नापाता...लिखी ना रिपोट रऊवा सोची बिचारी...अपना बलम जी के कैसे पिसारी...लिखी ना रिपोट रऊवा सोची पिसारी। बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी ली जा रही है। वीडियो की जांच भी की जा रही है, कि यह वीडियो कहां का है। बताया गया कि युवक कैमूर निवासी कन्हैया कुमार है। पुलिस द्वारा उसे यूपी से शराब पीकर बिहार सीमा में आने के दौरान पकड़ा गया था।

Content Editor

Swati Sharma