Presidential election: बिहार विधानसभा के 242 विधायक करेंगे मतदान, जानें बिहार में कितना है वोटों का मूल्य

7/18/2022 6:30:55 PM

पटनाः बिहार विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 10 बजे शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। बिहार के कुल 243 में से 242 विधायक नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, आज से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने के कारण राज्य के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के नई दिल्ली में वोट डालने की उम्मीद है।


राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्षी दलों की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा प्रत्याशी हैं। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कड़ी सुरक्षा तैयारियों के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में मतदान की व्यवस्था की गई है। बिहार विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 243 है लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए केवल 242 विधायक ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि हाल ही में आर्म्स एक्ट में दोषी ठहराए जाने के बाद मोकामा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।


इसी तरह बिहार से 40 लोकसभा सांसद और 16 राज्यसभा सांसद हैं और उनके नई दिल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद है। विधानसभा के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, सत्तारूढ़ राजग के पास 127 जबकि विपक्ष के 114 विधायक हैं। साथ ही एक निर्दलीय विधायक भी हैं। बिहार में एक विधायक का मत मूल्य 173 जबकि सांसद का 700 है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static