राष्ट्रपति ने शताब्दी समारोह का किया उद्घाटन, CM नीतीश बोले- कोविंद जी का बिहार से विशेष लगाव

10/21/2021 12:38:16 PM

 

पटनाः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शताब्दी समारोह की शुरुआत की। साथ ही शताब्दी स्तंभ का भी शिलान्यास किया। वहीं इससे पहले उन्होंने बोधि वृक्ष के छोटे पौधे को भी विधान मंडल के परिसर में लगाया। 

शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2 साल तक के बिहार के राज्यपाल रहे। हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को हम सब एक बिहारी के तौर पर ही मानते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के राज्यपाल से सीधे राष्ट्रपति के पद तक का सफर तय करने वाले रामनाथ कोविंद जी का बिहार से विशेष लगाव रहा है। 

वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सीधे राज्यपाल से राष्ट्रपति बने हालांकि पूर्व राष्ट्रपति स्व जाकिर हुसैन साहब भी बिहार के राज्यपाल रह चुके थे लेकिन राज्यपाल के बाद वह उपराष्ट्रपति बने और बाद में राष्ट्रपति बने। जबकि राज्यपाल की कुर्सी पर रहते हुए राष्ट्रपति बनने का गौरव रामनाथ कोविंद जी को मिला। 

सीएम ने कहा कि राष्ट्रपति पूरे देश के हैं लेकिन हम सब इनको बिहारी ही मानते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जो लगाव बिहार से रहा है। यही वजह है कि वह बिहार आने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते।

 

Content Writer

Nitika