प्रेमचंद मिश्रा ने चिराग पासवान को कांग्रेस-राजद के साथ आने का दिया न्योता

6/15/2021 9:19:14 PM

 

पटनाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद्र मिश्रा ने जमुई के सांसद और स्व. रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को कांग्रेस तथा राजद के साथ आने का न्योता दिया है।

प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि लोजपा को जदयू और भाजपा दोनों ने मिलकर तोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने लोजपा का इस्तेमाल जदयू के खिलाफ किया था और अब जब समय आया तो भाजपा ने लोजपा से हाथ खींच लिया और चिराग पासवान को अकेले छोड़ दिया। अब जदयू ने पार्टी तोड़ कर श्री चिराग पासवान से बदला लिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जब लोजपा के पांचों सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिलने गए थे तब उस समय जदयू और भाजपा के नेता भी उनके साथ थे। बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी उस समय वहां मौजूद थे। इसका अर्थ है कि भाजपा और जदयू दोनों ने मिलकर लोजपा में टूट को अंजाम दिया है।

वहीं प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि जिस रामविलास पासवान के राजनीतिक कद का फायदा भाजपा और जदयू ने उठाया आज उनकी पार्टी को उनकी अनुपस्थिति में वे लोग तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब यह सही समय है कि चिराग पासवान ऐसी ताकतों से हाथ मिलाएं, जिन्होंने उनकी पार्टी को तोड़ने और उन्हें अपमानित करने का काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static