बांका में गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी महिला

3/29/2021 10:49:08 AM

बांकाः बिहार के बांका जिले में एक गर्भवती महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान मुसहरी टोला की 40 वर्षीय रिक्का देवी के रूप में हुई है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अमरपुर थाना अंतर्गत काशी खंड मुसहरी टोला की है। बताया जा रहा है कि आरोपी संतोष कुमार भगत और मृतका रिक्का देवी के बीच अवैध संबंध था और दोनों एक साथ रहते थे। शनिवार रात को भी दोनों कॉलेज परिसर स्थित एक कमरे में थे। वहीं रविवार की सुबह लोगों को पता चला कि महिला रिक्का देवी की हत्या कर दी गई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है। स्थानीय लोगों और मृतका की बहन रूपा संतोष कुमार पर रिक्की देवी की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की बहन ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static