सदन में लड्डू उछालने के बाद गरमाई बिहार की सियासत, RJD ने किया ट्वीट तो BJP ने कसा तंज

Thursday, Mar 16, 2023-01:29 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में राजद की तरफ से लालू प्रसाद यादव को रिहाई के बाद जब विधानसभा में लड्डू बांटे गए। दरअसल, जिस समय विपक्ष विधानसभा के पोटीको में प्रदर्शन कर रहा था उसी समय राजद के नेताओं ने भाजपा को लड्डू खिलाने का प्रयास किया। तभी भाजपा के विधायक ने मिठाई भरी थाली को हवा में उछाल दिया। वहीं इस घटनाक्रम के बाद राजद ने ट्वीट कर लिखा-

 


राजद के इस ट्वीट के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा के विधायक बचौल ने कहा कि अगर हम कुत्ता है तो कुत्ता वफादार होता है। उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि जो चोर होते हैं, वही भोंकते हैं। राजद विधायक भाई बिरेंद्र ने यह भी कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन देश को लूटने वाले गोरे-गोरे गाल और उजले दाढ़ी वालों ने किया है। 

वहीं कांग्रेस ने कहा कि इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है। किसी का अपमान नहीं हुआ है। हम लोग सदन में जनता की बात को उठाने आते हैं। जो इस तरह का बयान दिया है, उनसे जाकर सवाल करें।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static