भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर पुलिस अवर निरीक्षक बर्खास्त, रिश्वत लेते वीडिया हुआ था वायरल

Friday, Jul 26, 2024-04:36 PM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के कोपा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक उमेश राम को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक उमेश राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। उक्त वीडियो में उमेश राम, बालू माफिया से रिश्वत ले रहे थे। इसके अलावा वह बालू लदे ट्रक से अवैध वसूली भी करते नजर आ रहे थे। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस वीडियो की जांच करने एवं वीडियो की सत्यता प्रमाणित होने पर पुलिस अवर निरीक्षक उमेश राम को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static