फुलवारी शरीफ कांड में दो अभियुक्त 5 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर, NIA कोर्ट ने दिया आदेश

12/1/2022 12:02:10 PM

पटनाः बिहार में पटना व्यवहार न्यायालय स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने धार्मिक वैमनस्यता एवं अशांति फैलाने का प्रयास तथा देशद्रोह के आरोपों में जेल में बंद दो अभियुक्तों को हिरासती पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपे जाने का आदेश दिया।

एनआईए के विशेष न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा की अदालत में आवेदन दाखिल कर एनआईए ने मामले के अभियुक्त अतहर परवेज और नूरुद्दीन जंगी से हिरासती पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने का अनुरोध किया था। प्रार्थना स्वीकार करते हुए अदालत ने दोनों अभियुक्तों को 05 दिसंबर 2022 तक के लिए पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपे जाने का आदेश दिया। इससे पूर्व 29 नवंबर 2022 को इसी अदालत ने मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर को पुलिस रिमांड पर 05 दिसंबर 2022 तक के लिए एनआईए को सौंपा था।

गौरतलब है कि पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ थाना में इस संबंध में दो मामले दर्ज किए थे, जिनकी जांच बाद में एनआईए को सौंपी गई थी। एनआईए ने आरसी 31/2022 और 32/2022 के रूप में अपनी प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static