भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने घर पर चिपकाया फरारी का नोटिस

11/11/2022 1:13:53 PM

 

पटनाः मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, अक्षरा सिंह को भगोड़ा घोषित कर पुलिस ने उनके घर पर फरारी का नोटिस चिपका दिया है। मामला अप्रैल 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के यहां डांस पार्टी में फायरिंग का है। 

FIR दर्ज होने के बाद से फरार थीं अभिनेत्री
दरअसल, बाहुबली मुन्ना शुक्ला के यहां डांस पार्टी को लेकर दर्ज एफआईआर में अक्षरा सिंह भी अभियुक्त थी और FIR दर्ज होने के बाद से लगातार फरार थी। इस मामले में 2 महीने पहले पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी करवाया था, जिसके बाद अब लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा के पटना के कंकड़बाग स्थित घर Flat no-502 अपार्टमेंट देव सिद्धि प्लाजा पर फरार होने का इश्तेहार चिपकाया है। 



इन लोगों के खिलाफ दर्ज था केस
बता दें कि पटना में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्लाव के यहां स्टेज शो के दौरान फायरिंग का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद वैशाली पुलिस ने मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बॉडीगार्ड और भोजपरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं अब अक्षरा सिंह अगर निर्देशानुसार कोर्ट में पेश नहीं होतीं तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।



हालांकि, अक्षरा सिंह के वकील अमरेंद्र कुमार को फरारी पोस्टर की खबर नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। मुझे सोशल मीडिया में प्रकाशित समाचारों से इसकी जानकारी मिल रही है।

Content Writer

Ramanjot