बेगूसरायः युवती की गला रेतकर हत्या मामले में पुलिस को मिली निराशा, 2 दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाई हत्यारे

8/9/2022 1:06:53 PM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में युवती की गला रेतकर हत्या मामले में 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी पुलिस अभी हत्यारों को नहीं ढूंढ पाई। वहीं हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, मामला बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के एक गांव के बगीचे का है, जहां पर बीते रविवार को युवती की हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि युवती अपनी मां को कहकर गई थी कि वह घर से बाहर शौच के लिए जा रही है। इसके बाद ही गांव वालों ने युवती के शव को बगीचे में देखा था।

वहीं मृतक युवती के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। बता दें कि पुलिस ने पीड़ित पिता के बयान पर मामला दर्ज तो कर दिया है लेकिन अब तक यह पता न चल पा रहा है कि खोज किस दिशा में जा रही है। इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी रोष व्यक्त किया है।

Content Writer

Nitika