बिना अनुमति के जुलूस निकालना उपेन्द्र कुशवाहा को पड़ा भारी, पुलिस ने पटना में दर्ज की FIR

9/14/2020 3:30:45 PM

 

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बिना अनुमति के जुलूस निकालना भारी पड़ गया। पुलिस के द्वारा राजधानी पटना में 10 नामजद और 400 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा सुधार सप्ताह के अंतिम दिन रविवार को ‘शिक्षा सुधार मार्च’ निकाला था और एक सभा को संबोधित किया था। इसके पहले उन्होंने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए गांधी मैदान के गेट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक मिनट का मौन रख रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि दी और फिर मौन मार्च शुरू किया।

वहीं रालोसपा प्रमुख ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री के निधन की सूचना मिली है। सभी जिलों से कार्यकर्ता जुट गए हैं, लिहाजा बिना नारा लगाए यात्रा बुद्धा स्मृति पार्क तक जाएगी। लेकिन, यात्रा के शुरू होते ही जेपी गोलम्बर से पुलिस ने मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static