जेल से छूटने के बाद लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप पर डाला डाका, लूटे हुए सोना-चांदी से खोल ली दुकान

9/13/2022 4:57:06 PM

वैशालीः आपने आए-दिन चोरों को सोना-चांदी चोरी करते तो देखा होगा लेकिन चोरों को लूटे हुए सोना-चांदी से शॉप खोलकर बेचते हुए पहले नहीं देखा होगा। ऐसा मामला बिहार के वैशाली जिले से सामने आया है, जहां पर पुलिस ने श्री कृष्णा ज्वेलर्स में करोड़ों की हुई लूट का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 14 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी लूटा हुआ माल समस्तीपुर में शॉप खोलकर बेच रहें थे। वहीं पुलिस ने करोड़ों का सामान भी जब्त किया है।

PunjabKesari

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ढाई महीने की छानबीन के बाद पुलिस को दुकान खोलकर लूट का माल बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस में वहां पर छापेमारी कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में चोरी करने की साजिश समस्तीपुर में रची गई थी। इस कांड के मास्टर माइंड चन्दन सोनार ने जेल से छूटने के बाद साजिश रची थी। चन्दन सोनार कई बैंक लूट सहित अन्य मामलों में फरार था। पुलिस ने इस मामले में 27.30 किलोग्राम चांदी, 43 हजार 120 रुपए कैश, हथियार और 2.7 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

बता दें कि 2 जून 2022 को हथियारबंद आरोपियों ने श्री कृष्णा ज्वेलर्स से 100 किलो चांदी, 2 लाख रुपए नगद, 5 किलो सोना, 50 लाख रुपए के जेवरात लूटे थे। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static