बिहार सरकार ने हटाया अवकाश पर प्रतिबंध, पुलिस और असैनिक कर्मियों को राहत

Thursday, May 15, 2025-06:25 PM (IST)

पटना:बिहार सरकार ने राज्य के सभी असैनिक और पुलिस सेवा के कर्मचारियों को राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब ये कर्मचारी सामान्य परिस्थितियों में सामान्य अवकाश (casual leave) का लाभ ले सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में पूर्व में जारी उस निर्देश को वापस ले लिया गया है, जिसमें संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनज़र अवकाश को अस्वीकार करने का निर्देश दिया गया था।

प्रशासनिक पत्र संख्या-8149 (दिनांक: 08.05.2025) में दिए गए उस निर्देश को अब रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने सभी अपर मुख्य सचिव, विभागाध्यक्ष, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामान्य परिस्थितियों में अवकाश पर प्रतिबंध लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

यह निर्णय सरकार के उस संवेदनशील रवैये को दर्शाता है जिसमें कर्मियों की निजी आवश्यकताओं और मानसिक स्वास्थ्य को भी अहमियत दी जाती है। इससे हजारों कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static