CSP Director लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 1.65 लाख नगदी बरामद
9/12/2022 5:28:31 PM

कटिहारः बिहार के कटिहार जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने सीएसपी संचालक लूटकांड का पर्दाफ़ाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते 30 अगस्त को जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के हरिप्रसाद इलाके से सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े बाइक सवार 2 हथियारबंद अपराधियों ने 3 लाख 30000 रूपए लूट लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुल पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।
वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 3 बाइक के साथ लूट की रकम में से 1 लाख 65000 रूपए बरामद किए है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व से आपराधिक इतिहास है। आरोपियों पर हत्या, लूट जैसे कई संगीन मामले हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

तीनों सशस्त्र बलों में 1.55 लाख से अधिक पद रिक्त, सबसे अधिक रिक्तियां थल सेना में: सरकार

चंडीगढ़ में 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, एक मरीज की मौत

पुलिस की कार्रवाई, नशे की खेप सहित 4 व्यक्ति गिरफ्तार

तांत्रिक के कहने पर चचेरे भाई की कर दी हत्या, पुलिस बोली- झाड़ फूंक के चक्कर में मासूम का हुआ मर्डर, तीन गिरफ्तार