Muzaffarpur News: 25 हजार के इनामी कुख्यात को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई सालों से था फरार

3/5/2024 1:40:48 PM

मुजफ्फरपुर: बिहार में मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर दी है।

दरअसल, कुख्यात रौशन कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते 2021 में भी तुर्की थाना क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर रंगदारी मांगने और फायरिंग का मामला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार जेल भेजा था लेकिन रौशन कुमार कई सालों से फरार था। उस पर 25 हजार का इनाम था। 

वहीं पुलिस रौशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर वाजिदपुर कोदरिया बिहारी मार्केट के पास से कुख्यात रौशन कुमार गिरफ्तार किर लिया। 

 

Content Writer

Ramanjot