POCSO कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, एक ही दिन में गवाही के बाद सुनाई सजा, जानिए क्या है मामला

12/16/2021 5:29:26 PM

 

अररियाः बिहार के अररिया जिले में पोक्सो कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए एक ही दिन में गवाही के बाद सजा सुना दी। जी हां, ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक दिन में 8 लोगों की गवाही के साथ ही आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई हो।

स्पेशल पीपी श्याम लाल यादव ने बताया कि पुलिस ने सभी 8 लोगों की गवाही कोर्ट में हुई, जिसमें पोक्सो एक्ट के स्पेशल कोर्ट के स्पेशल जज शशिकांत राय ने एक दिन में सभी बिंदुओं पर सुनवाई पूरी करते हुए दोषी को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

वहीं जुर्माने की राशि नहीं देने पर 10 दिन में अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। इसके साथ पीड़िता को विक्टिम कंपनसेशन फंड से डीएलएसए के सचिव को 10 लाख रुपए देने का आदेश दिया। बता दें कि 22 सितंबर 2021 को एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ 28 वर्षीय राजकुमार यादव ने दुष्कर्म किया था।
 

Content Writer

Nitika